Home / Uncategorized / सात वर्षों से व्यापार विहार में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ महापर्व, श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य देव को…

सात वर्षों से व्यापार विहार में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ महापर्व, श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य देव को…


बिलासपुर। व्यापार विहार मुख्य मार्ग स्थित होटल आनंदा के सामने सहयोग श्री छठ पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समिति द्वारा विगत सात वर्षों से लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे भक्तिमय माहौल में छठी मैया एवं सूर्य देव की आराधना की।
छठ महापर्व के अवसर पर व्रतधारी श्रद्धालुओं ने संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, दूसरे दिन प्रातःकाल उदयगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस आयोजन में मुख्य रूप से एस. डी. कार्टर (रेड्डू भैया), पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी, अनूप श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास, नवल श्रीवास, लक्की ठाकुर, सिकंदर पटेल सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
समिति एवं मोहल्लेवासियों के आपसी सहयोग से आयोजित इस छठ महापर्व ने सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था की सुंदर मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *